अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्राथमिक विद्यालय पठलापुरा में नवसंवत्सर पर परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा तीन व चार के छात्र-छात्राओं ने कक्षा पांच के बच्चों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रथम स्थान पर रहने वाली ज्योति कुशवाहा, द्वितीय कृष्णा व तृतीय स्थान पर आशिक कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक नासिर खान ने कहा कि पढ़ाई में आगे रहकर माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें। सहायक अध्यापिका माधुरी कुशवाहा ने कहा कि विदाई के क्षण भावुक करने वाले हैं। इस मौके पर शिक्षा मित्र सरला, अच्छे लाल, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीर सिंह, सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन, अर्जुन, रामकिशोर, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।