फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छब्बीस हजार मतदाता बढ़े

Thu, 05 Jan 2017 12:34 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
वाोट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। विधान सभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही राजनीतिक दलों सहित सरकारी मशीनरी में हलचल मच गई है। जनपद सूची में वर्तमान में आठ लाख पैंसठ हजार सात सौ सतासी वोटर दर्ज हैं। इस बार मतदाता सूची में छब्बीस हजार आठ सौ अठासी मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2012 में जनपद में आठ लाख अड़तीस  हजार आठ सौ निनानवे मतदाता दर्ज थे।  जनपद में दो विधानसभा सीटें हैं। सदर विधानसभा में चार लाख इंक्यावन  हजार पांस सौ अड़सठ व महरौनी विधानसभा में चार लाख चौदह  हजार दो सौ उन्नीस मतदाता दर्ज हैं। सदर सीटर पर पंद्रह हजार सात सौ तेईस व महरौनी में ग्यारह हजार एक सौ पैंसठ मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।

हालांकि यह आंकड़ा अभी अंतिम नहीं माना जा सकता है, क्योंकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को होगा।  विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने को जनपद में 915 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पिछली विधानसभा के मुकाबले इस बार 238 पोलिंग बूथ अधिक बनाए गए हैं। सदर क्षेत्र में 469 व महरौनी में 446 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें