महरौनी (ललितपुर)। रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में विशेष मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर में तहसीलदार सुशील कुमार दुबे ने कहा कि मतदान हम सबका मौलिक अधिकार है
और इसका प्रयोग करना सभी का कर्तव्य है। जिनकी आयु 01 जनवरी 2016 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वह सभी मतदान करने के हकदार हैं। ऐसे सभी छात्र- छात्राएं शिविर में अपना आवेदन जमा करके मतदाता बन सकते हैं। उन्होंने मतदाता बनने के लिए फार्म भरने संबंधी जानकारी भी दी।
विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, श्री शांति निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. एचकेएल वर्मा, डा. सुनील कुमार सूरौठिया, राकेश कुमार द्विवेदी, रमेश सिंह परिहार, सूर्यबली प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में
नायब तहसीलदार आनंद कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, सदर लेखपाल कुलदीप कुमार खरे आदि सहित कस्बा क्षेत्र के सभी इंटर कालेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने किया।