फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण को बचाना हो रहा मुश्किल

Mon, 23 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गौना वन रेंज के चीमना वन क्षेत्र में रोपित पौधों को बचाना मुश्किल हो रहा है। विभागीय अफसर अपनी मौजूदगी में पौधों की सिंचाई करा रहे हैं, जिससे कि 110 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला जंगल हरा-भरा हो सके।
विज्ञापन


हाल ही में प्रदेेश के 10 जिलों में दस लाख पौधे रोपित किए गए थे, जिसमें ललितपुर के गौना वन रेंज में एक लाख दस हजार पौधों का रोपण किया गया है। वर्तमान में विपरीत मौसम की मार झेल रहे पौधों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है।

मुख्य वन संरक्षक नियोजन अमर कुमार को जनपद में डेरा डालना पड़ा है। रविवार को उन्होंने अपनी मौजूदगी में पौधों की सिंचाई कराई। इस दौरान सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक वीके जैन भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि टैंकर के जरिये पानी जुटाकर पौधों की सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन


जो पौधे सूख गए हैं, उनके स्थान पर नए पौधे रोपित किए जा रहे हैं। जहां तक पत्तियों के झड़ने की बात है, तो प्रतिकूल मौसम के कारण पौधों की पत्तियां झड़ रही हैं। उसकी जगह नई पत्तियां पौधों में आना प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें