फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में उल्टी, दस्त व बुखार के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बारिश के बाद अब निकल रही धूप से उमस भरी गर्मी लोगों को बीमार बना रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में उल्टी-दस्त व डायरिया और पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को 130 मरीज पेट दर्द व उल्टी दस्त के, 100 मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार के व 65 मरीज शुगर व बीपी के पहुंचे। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज आए।
विज्ञापन

सेामवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 320 मरीज पहुंचे। इनमें 40 फीसदी मरीज पेट दर्द व उल्टी दस्त के पहुंचे। इस तरह से लगभग 230 मरीजों में पेट दर्द व उल्टी-दस्त की समस्या रही। वहीं वायरल फैलने से सर्दी, जुकाम व बुखार के दस फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। अब तक जहां 60 से 70 मरीज आ रहे थे, जो अब 90 से 100 तक पहुंच गए हैं।
उमस से डिहाइड्रेशन की स्थिति बन रही है। पानी की कमी होने से लोगों में डायरिया की समस्या हो रही है। प्रतिदिन 10 से 12 उल्टी दस्त के मरीज भर्ती हो रहे हैं। इससे वार्ड भी फुल चल रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि बारिश होने से पानी दूषित हो गया है। वर्तमान में साफ सफाई की अनदेखी भारी पड़ रही है। बासी खाना खाने से बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में बचाव के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें। साफ पानी पीने व खान-पान में संयम बरतने की जरूरत ह्रै। उन्होंने कहा कि अधिक पानी पीयें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें