सौजना। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम गौना के महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर टीमों में गुढ़ा, नेकोरा, गौना और क्योलारी के मध्य मुकाबला हुआ। फाइनल में गुढ़ा के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और जीत हासिल की।
पहले गुढ़ा और गौना के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गुढ़ा की टीम विजयी रही। वहीं, दूसरे मुकाबले में नेकोरा और क्योलारी के बीच भिड़ंत हुई। इसमें क्योलारी विजयी रही। फाइनल मुकाबला गुढ़ा और क्योलारी के मध्य हुआ। इसमें गुढ़ा की टीम ने लगातार तीन मुकाबले में दो मुकाबले जीते। इससे गुढ़ा की टीम को विजय घोषित कर दिया गया।
वहीं, जूनियर की टीम में जेआरपी विद्यालय और महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे 8-15 की बढ़त से विजयी रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह, प्रभात जैन, सतीश मिश्रा, घनश्याम, सुजान सिंह, संदीप जैन, अवधेश प्रजापति, दीपचंद, मनोज राय, विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद