विरधा(ललितपुर)। ब्लाक विरधा में हुई मतगणना के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 17 उम्मीदवार विजयी घोषित कर दिए गए। मतगणना धीमी चलने के कारण प्रत्याशियों को इंतजार करना पड़ा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर तेरा सीट से गिरधारी 430 वोट पाकर विजयी रहे। लखन लाल को 323 मत मिले। बिरारी प्रथम से रानीराजा को 288 मत और पुष्पा राजा को 267 मत मिले, जबकि सोनम 247 वोट, जयंती 177 मत, हरकुवर 68 मत और हरदेवी को 42 मत मिले।
पिपरियाबंशा सीट से शांति को 387 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर राजकुमारी को 122 मत मिले। बरखेरा सीट से काशीराम को 217 मत और पद्म सिंह को 192 मत मिले। नयागांव सीट से जुलेखा ने 556 मत पाकर विजय हासिल की, जबकि तिलक सिंह को 412 मत मिले। जाखलौन-प्रथम से उषा 364 मत पाकर विजयी रहीं। हरिबाई को 198 मत मिले। जाखलौन-द्वितीय से विवक कुमार 599 मत पाकर विजयी रहे। सुंदर को 392 मत मिले। जमुनियां से महेंद्र सिंह 232 मत पाकर विजयी रहीं। भगवान सिंह को 190 मत मिले। उत्तमधाना से ममता देवी 458 वोट पाकर जीतीं। राजरानी को 171 मत मिले। कुमरौल से हिम्मत 375 मत पाकर जीते।
रमला को 342 मत मिले। मुडारी से माल गुजार देवी 321 मत पाकर विजयी रहीं। सीता को 295 मत मिले। दावर से सिलुवा को 420 मत और जानकी को 291 मत मिले। डोंगरा कलां द्वितीय से हर्ष बुंदेला को 280 मत और मनोज राजा को 149 मत मिले। करमरा से देशराज को 410 मत और कुंदन को 237 मत मिले। कलौथरा से जयराम सिंह को 688 मत और गंगाराम को 277 वोट मिले। पटसेमरा से पूजा को 391 और आनंद कुमारी को 316 मत मिले। सतरवांस द्वितीय से सुरेश को 246 मत और लोकपाल को 240 वोट मिले।