फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फाइनल में पहुंचे विराट शर्मा, आराध्य, दीवा और अश्विका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। लायंस क्लब ललितपुर ग्रेटर के तत्वावधान में दो दिवसीय हीरो कप चैंपियनशिप बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जमील सर एकेडमी में किया गया। बालिका व बालिकाओं की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में विराट शर्मा व आराध्य अग्रवाल और बालिका वर्ग में दीवा शर्मा व अश्विका रजक तथा सीनियर बालिका वर्ग में नैंसी भार्गव व अर्शिका खान फाइनल में पहुंच गए है। रविवार को इनके बीच मुकाबला होगा और विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा।
शनिवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष व एमजेएफ लायन सुभाष जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में एक की जीत होती है, लेकिन हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें फिर प्रयास करना चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी। आयोजक मोहम्मद जमील ने बताया कि दो माह तक प्रशिक्षण लेने के बाद इन खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता शुरू हुई है। कुल 70 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागी अधिक होने के कारण पहले क्वालीफाइंग, फिर देर शाम तक सेमी फाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रविवार को मैच होंगे, जिसमें विजेता व उपविजेता तय किए जाएंगे। लायंस क्लब ग्रेटर ललितपुर के अध्यक्ष राहुल गुप्ता व सचिव लायन मनोज जैन ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। मुख्य प्रशिक्षक जीशान व महिला प्रशिक्षक सुरभि पटेल ने खिलाड़ियों को खेल के नियम बताते हुए कहा कि निर्णायक का फैसला अंतिम माना जाएगा। इस दौरान लायन आदर्श श्रीवास्तव, लायन कैलाश अग्रवाल, आकाश तिवारी, जीत सिंह, चंचल जैन, सचिन जैन, आलोक, जितेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। संचालन जहीर ललितपुरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें