अवैध शराब के ठिकाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे चले और बंदूक से फायरिंग भी की गई। संघर्ष में कुल 11 लोग घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मऊ माफी में बुधवार सुबह करीब सात बजे अवैध शराब बेचने के ठिकाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान बंदूक से फायरिंग होने की भी जानकारी सामने आई है। संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में मऊ माफी निवासी सुनील (35) पुत्र बलों, अजय (30) पुत्र नरेश और सोनू (26) पुत्र दर्शन शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम बम्होरी नागल निवासी अनिल (35) पुत्र बालक, अंगूरी (40) पत्नी बाबू, धीर सिंह (55) पुत्र देशपथ, अजय (25) पुत्र धीर सिंह, सुदीप (25) पुत्र चंदन, राजकुमार (25) पुत्र हरप्रसाद, महेश (50) पुत्र हम्मीर और नर्सिंग (55) पुत्र हम्मीर घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।