फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्रामीणों ने बीएसए को किया कॉल, कहा विद्यालय के गेट पर लगा है ताला, बच्चे बैठे हैं बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत अनुसूचित जाति बस्ती मसौरा खुर्द में विद्यालय के बंद होने और गेट के बाहर बच्चों के बैठे होने की शिकायत बीएसए से गांव के लोगों ने फोन के जरिए की। इस पर बीएसए ने एबीएसए से जांच कराई और विद्यालय के पूरे स्टाफ से जवाब मांगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ब्लॉक जखौरा अंतर्गत अनुसूचित जाति बस्ती मसौरा खुर्द के ग्रामीणों ने बीएसए को उनके सीयूजी नंबर पर शिकायत करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र का उक्त विद्यालय बंद है और उसके मैन गेट पर ताला लगा हुआ है। वहीं बंद गेट के बाहर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बैग लेकर बैठे हुए हैं और शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव के लोगों ने विद्यालय के गेट पर लगे ताले और बच्चों के बाहर बैठे होने की फोटो भी भेजी। बीएसए रत्नेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के गेट का ताला लगा होने की शिकायत आई थी। जिस पर एबीएसए जखौरा को जांच के लिए भेजा तो विद्यालय खुला था। लेकिन कुछ देरी से खुला था। इस पर विद्यालय के स्टाफ से जवाब तलब किया गया है। विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यालय में समय से कुछ पहले पहुंचा करें जिससे जल्दी विद्यालय आने वाले बच्चों को इंंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें