फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसेरे भाई ने कहा, फसल बर्बाद होने के सदमे में उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम कैलगुवा निवासी 40 वर्षीय घनश्याम का शव बृहस्पतिवार सुबह खेत पर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि फसल बर्बाद होने के बाद सदमे में घनश्याम ने यह कदम उठाया।
परिजनों के अनुसार ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसल खराब होने के कारण घनश्याम सदमे में था। मृतक के मौसेरे भाई मुकेश ने बताया कि घनश्याम ने करीब दो एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। फसल पकने के बाद हाल ही में उसे काटकर खेत में थ्रेसर के लिए रखा गया था, लेकिन बुधवार शाम अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह खराब हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फसल बर्बाद होने से घनश्याम काफी परेशान था। बुधवार रात वह रोज की तरह खेत पर मवेशियों और सामान की रखवाली के लिए गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी पत्नी मनीषा और बहन भूरी जब पशुओं को चारा डालने खेत पहुंचीं, तो उन्होंने घनश्याम को पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्र हैं। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें