फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोड रोलर की टक्कर से युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/बंगरिया। खेत पर जा रहे युवक की बाइक को हाईवे पर रोड रोलर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और करीब ढाई सौ से अधिक लोगों ने हाईवे पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया। हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना निवासी आकाश कुशवाहा (44) सोमवार शाम को अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। वह गल्ला मंडी के पास पहुंचा था कि यहां हाईवे पर चल रहे अंडरब्रिज निर्माण का कार्य करने वाले रोड रोलर के चालक ने तेजी से बैक करते समय आकाश की बाइक को टक्कर मार दी। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही गौना में पहुंची तो गांव के लोग भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीण हाईवे पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उपजिलाधिकारी पाली मनीष कुमार, सीओ पाली रक्षपाल सिंह, सीओ सदर अभय नारायण राय सहित थाना नाराहट व पाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम व सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि अंडर ब्रिज हाईवे पर नाराहट तिराहा के पास निर्मित किया जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने मनमानी करते हुए उक्त अंडरब्रिज को नाराहट तिराहा से करीब दो किलोमीटर दूर गौना के पास बना रहा है। एसडीएम पाली व सीओ ने मुकदमा दर्ज करते हुए आक्रोशित लोगों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ में आर्थिक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद हाईवे पर जाम खुला और वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। मृतक दो भाई-दो बहन में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।

ग्रामीणों व पुलिस के बीच नोकझोंक: बाइक चालक की मौत के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो यहां अंडरब्रिज का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों पर भड़क गए। कुछ लोग कर्मचारियों से अभद्रता भी करने लगे। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो भीड़ में शामिल लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
-
रोड रोलर चालक को लोगों ने धुना: दुर्घटना करने वाले रोड रोलर चालक को वहां मौजूद भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार रोलर चालक को भीड़ के बीच से बचाया और अपने वाहन में ले जाकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन


हाईवे पर रोलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई थी। गांव के लोग आक्रोशित थे। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए और आवागमन सुचारु हो गया।
रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें