फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महुआ बीनने गए ग्रामीण ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। घर से महुआ बीनने गए राजू (42) निवासी ग्राम सिरसी थाना जखौरा का शव खेत पर आम के पेड़ से तौलिया के फंदे पर लटकता हुआ मिला। आम के पेड़ के पास ही उसकी साइकिल रखी थी। परिजनों ने फसल खराब होने व पुत्री की शादी करने की चिंता में आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के चचेरे भाई लल्लन ने बताया कि सोमवार की सुबह उसका भाई राजू महुआ बीनने के लिए घर से निकला था। यहां नहर के पास खेत पर पहुंचा और आम के पेड़ पर तौलिया के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पेड़ से सटकर उसकी साइकिल भी रखी थी। कुछ देर बाद जब मां महुआ बीनने के लिए खेत पर पहुंची तो यहां राजू को फंदे पर लटका दिखा। चचेरे भाई लल्लन के मुताबिक राजू की तीन पुत्री व एक पुत्र है। इस साल उसको बड़ी पुत्री की शादी करनी थी। लेकिन फसल खराब होने के कारण वह काफी चितिंत था। इसी चिंता के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सीओ सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें