फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने शव थाने के सामने रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम गुलेंदा के मजरा कसा निवासी वनकर्मी विनोद यादव (36) की हत्या के मामले में दिन में रिपोर्ट दर्ज न करने से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने रात करीब नौ बजे थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया उन्होंने कहा जब तक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाई बलवीर की तहरीर के आधार पर जखौरा पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिंह एवं अज्ञात के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो परिजन गुस्सा गए
वह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और शव थाने के गेट पर रखकर विरोध में नारेबाजी करने लगे। मामला तूल पकड़ते देख प्रभारी निरीक्षक परिजनों व ग्रामीणों को समझाते रहे। बाद में उन्होंने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। देर रात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें