फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सिंचाई करने गया ग्रामीण खेत पर मिला अचेत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी कस्बे के अथाईपुरा मोहल्ले के निवासी रामलाल (45) शनिवार सुबह अपने खेत पर अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि रामलाल की मौत सांप के डसने से हुई है। मृतक के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि रामलाल शुक्रवार रात अपनी पत्नी राजबाई के साथ खेत पर सिंचाई करने गए थे। राजबाई दूसरे खेत में सिंचाई कर रही थी, जबकि रामलाल एक अन्य खेत में काम कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे आसपास के खेत वाले वहां से गुजरे और उन्होंने रामलाल को अचेत पड़ा देखा।
जांच और परिजनों का संदेह
आनन फानन में लोग रामलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। दीपक ने आशंका जताई कि सिंचाई के दौरान सांप ने रामलाल को डस लिया होगा। रामलाल खेती किसानी करते थे और उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें