फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली के नेहरूनगर पुलिस चौकी अंतर्गत मालगोदाम के आगे ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नेहरूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम दावनी, हाल शहर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी प्रीतम (35) पुत्र जाहर लोधी ग्राम महेशपुरा में चार एकड़ जमीन पर ठेका पर बटरा की खेती कर रहा था। यह जमीन रेलवे लाइन के दूसरी ओर है, जिसके चलते वह रोजाना रेलवे लाइन पार करके दूसरी ओर आता जाता था। बृहस्पतिवार शाम को उसने घर जाकर खाना खाया और फिर खेत पर चला गया था। देर रात्रि वह मालगोदाम के आगे खंभा नंबर 1036/06-08 के पास डाउन रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन सुबह करीब छह बजे जब उसका खेती में पार्टनर ग्राम महेशपुरा निवासी सतेंद्र खेत पर जा रहा था, तो वहां रेल पटरियों पर गैंगमैन ने शव पड़े होने की जानकारी दी। जिस पर उसने पास में जाकर देखा तो उसकी पहचान प्रीतम के रूप में की और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों व नेहरूनगर चौकी पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें