फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। टीकमगढ़-ललितपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम खाकरौन थाना बानपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने मानसिक रूप से बीमार होने और शौचक्रिया को जाते समय ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार होने की बात कही।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे दीपक ने बताया कि उसके चाचा ओमप्रकाश तिवारी काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। शनिवार की शाम करीब 7-8 बजे वह शौचक्रिया करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव से गुजरी ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे लाइन के पास से गुजर रहा था। तभी पटरी पर तेज रफ्तार आई ट्रेन की चपेट में ओमप्रकाश आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-दो बहनों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें