फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम कचनौंदा के पास से गुजरी ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम टीकरा निवासी धनीराम अहिरवार (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बांध के डूब क्षेत्र में ग्राम टीकरा आ जाने से धनीराम गाइयाघाट के पास बनाए गए पुनर्वास वाले मकान में रहने लगा था। शुक्रवार सुबह वह शौच क्रिया के लिए निकल कर पास से गुजरी रेलवे लाइन की ओर गया था। इसी दौरान टीकमगढ़ की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें