फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव दूर करने के लिए ध्यान सबसे अच्छा उपाय : डॉ. सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग के तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शरीर को तनाव मुक्त रखने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डाॅ. मयंक कुमार शुक्ला के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. सुनैना सूद ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति के लिए शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है। लोग जब मानसिक तनाव से गुजरते हैं तो स्वयं में कई तरह का बदलाव देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर बच्चे व बड़े देर रात तक लगे रहते हैं, जिससे नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। इसका असर दिमाग पर पड़ता है। लंबे समय तक नींद पूरी न होने से तनाव बढ़ता है। रोजाना एक ही समय पर सोने की आदत डालें। इससे नींद भी पूरी होगी और रात को अधिक सोचने से भी बच सकेंगे।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि तवाव दूर करने के लिए मेडिटेशन सबसे बढ़िया उपाय है। बच्चों में खेल के तौर पर मेडिटेशन करवाएं, कुछ समय के बाद ये उनकी रूटीन का हिस्सा बन जाएगा। डाॅ. श्रुति सिंह ने कहा कि तनाव किसी भी समस्या का हल नहीं होता है। इस दौरान सीएमएस डाॅ. गजेंद्र सिंह, डाॅ. एमसी गुप्ता, डाॅ. रवि पचौरी, डाॅ. घनश्याम, डाॅ. डीके राज, डाॅ. डीबी सिंह, क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें