फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़वां गांव में ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। थाना कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वां में एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना दिया।
विज्ञापन

ग्राम पड़वां निवासी मुकेश दुबे (48) पुत्र दुर्गाप्रसाद दुबे के पास करीब 16 एकड़ जमीन है और वह खेती बाड़ी करते थे। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे मुकेश ने अपने खेत के बगल वाले खेत पर महुआ के पेड़ पर भैंस बांधने वाले रस्से से फांसी लगाकर जान दे दी। उनके भाई उमाशंकर ने एक भैंस का रस्सा छूटा मिलने पर भाई मुकेश को फोन लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। तब उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो बगल वाले खेत पर महुआ के पेड़ से मुकेश का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। एक पुत्र ठेकेदारी करता है और एक पुत्र का चयन पुलिस में हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें