फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों की परेशानी, अमौरा के ग्रामीणों को हो रही आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
अमौरा गांव मे टूटी पुलिया से निकलते ग्रामीण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
सिलावन/ ललितपुर। विकास खंड महरौनी अंतर्गत अमौरा गांव के नाले पर बनी पुलिया के टूटने से ग्रामीणों को अपने घरों और खेतों में आने जाने को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में रोष है। परेशान ग्रामीणों ने विभाग से टूटी पुलिया को जल्द से जल्द बनवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार आठ वर्ष पूर्व बनी यह पुलिया छह माह बाद ही ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आठ वर्ष पहले नाले पर पक्की पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद गुणवत्ता परक निर्माण के आदेश तत्कालीन संबंधित विभाग को दिए गए। पुलिया पर से ट्रैक्टर आदि भारी वाहनों का आवागमन होना था। इसलिए ग्रामीणों ने उच्च स्तर की सामग्री से निर्माण कराने की मांग की थी। लेकिन हकीकत यह रही कि ठेकेदार ने सारे निर्देशों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया। नतीजतन छह माह बाद ही पुलिया का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। तब से लेकर आज तक उक्त पुलिया जस की तस स्थिति में पड़ी है। अब इस मार्ग से आवागमन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई लोग तो मोटरसाइकिल से गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं।
बारिश दौरान नाले में पानी का बहाव काफी तेज होने पर आवागमन ठप हो जाता हैं। ग्रामीणों समस्या की शिकायत कई बार अधिकारी से लेकर आला अधिकारी से कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस ही बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए आठ वर्ष पूर्व नाले पर पक्की पुलिया का निर्माण कराया गया था। लेकिन खराब गुणवत्ता के चलते पुलिया छह माह में ही ध्वस्त हो गई। - हजरत सिंह
नाले पर पुलिया नहीं होने से खेतों तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही हैं। कई बार मोटरसाइकिल चालक गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। - बंटी
आठ वर्ष पूर्व जब पुलिया का निर्माण हो रहा था, तब इसकी गुणवत्ता को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी से इसकी शिकायत की, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया । - रामसिंह
बारिश के दौरान नाले से पानी का तेज बहाव होता हैं, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता हैं। ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती हैं। - शिवम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें