फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पीछे बेड़ा में पड़ा मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितवांस में घर के पीछे बेड़ा में ग्रामीण का संदिग्ध परिस्थिति में शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम खितवांस निवासी वीरेंद्र (32) पुत्र कल्ली बुनकर बुधवार की सुबह अपने खेत पर गया था, दोपहर बाद तक भी वह गांव में दिखाई नहीं दिया। तीन बजे जब परिजन बेड़ा में गाय को भूसा डालने गए, तो वीरेंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी परिजनों ने खितवांस चौकी पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें