ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में खेत पर घास काटने के दौरान जहरीला कीड़ा काटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम दैलवारा निवासी सरमन (55) मंगलवार की शाम को खेत पर घास काटने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह खेत पर वह बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार किसी जहरीले कीड़ा के काटने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।