ललितपुर। ग्राम प्रधान पद पर आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला लगातार जारी है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराई गई आपत्ति में ब्लाक जखौरा के ग्राम पंचायत सिरसी के प्रधान पद को अनुसूचित जाति के स्थान पर पिछड़ा वर्ग घोषित किए जाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछली पंचवर्षीय योजना में उक्त सीट सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित थी। ऐसे में वर्तमान में उक्त सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होनी चाहिए, जबकि उसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अत: प्रधान पद को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया जाए। इस मौके पर बृजभान सिंह, विक्रम सिंह, रामकिशोर राजपूत, चतरे सहारिया, बादाम सिंह, दयाराम अहिरवार, सुनीता देवी, किरन, मोहन पाल, राकेश, तुलसीराम उपस्थित रहे।
वहीं, ब्लाक मड़ावरा की ग्राम पंचायत रनगांव में प्रधान पद अनुसूचित जाति के स्थान पर पिछड़ा वर्ग घोषित किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि वर्तमान में ग्राम प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। ऐसे में अब प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होना चाहिए। आपत्ति पर सुकन देवी, हरनाम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कल्ले अहिरवार, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सिंह, मानक सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
इसी तरह ब्लाक जखौरा की ग्राम पंचायत पिपरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पद को पिछड़ा वर्ग के स्थान पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पद लंबे समय से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित चल रहा था, इस बार भी सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मांग की गई कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मौका दिया जाए। इस मौके पर वीरन, सीताराम, चैनू, कैैलाश, अशोक, हरीराम, प्रकाश, प्रेमलाल, धनीराम, बाबूलाल, दुर्जन लाल, रबी कुमार उपस्थित रहे।वहीं, विकासखंड विरधा की ग्राम पंचायत रजवारा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पद अनुसूचित जाति अथवा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में कुल मतदाता तीन हजार के आसपास हैं। इसमें से 1600 पिछड़ी जाति, 900 दलित और 300 सहरिया जाति के मतदाता हैं। अत: ग्राम पंचायत सीट को अनारक्षित न किया जाए, बल्कि अनुसूचित जाति अथवा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। इस मौके पर विनोद दीक्षित, रोहित कुमार, फूल सिंह, शेर सिंह, कल्लू, रमेश कुमार, विनोद कुमार रजक, जयनारायण कुशवाहा, अशोक, राजा कुशवाहा उपस्थित रहे।