फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र में इस समय पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। चोरों ने रविवार की रात में ग्राम बम्होरीसर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य केन्द्र और विकास खंड तालबेहट की कॉलोनी में ग्राम विकास अधिकारी के मकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ली।
विज्ञापन

विकास खंड अंतर्गत ग्राम बम्होरीसर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य केन्द्र के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित पटेल ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि कराया कि चोरों ने स्वास्थ्य केन्द्र का ताला तोड़कर पांच वॉकर, दो स्टिक, लेजर लाइट, लेजर लैंप आदि सामान चुरा लिया। उन्होंने चोरों का पता लगाते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं चोरों ने विकास खंड कार्यालय के सामने स्थित ग्राम कॉलोनी में रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी रामदास सुमन के मकान का ताला तोड़कर वहां से नकदी एवं आवश्यक प्रपत्र चुरा लिए। इस संबंध में पुलिस को दिए शिकायत पत्र में उन्होंने बताया कि रविवार को रात में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। उसी समय चोर उनके घर में घुस गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें