ललितपुर। वर्ष 2020 कोरोना काल के नाम रहा। अधिकांश समय तक लोग घरों में ही रहे। लाखों लोग कोरोना से प्रभावित हुए, लेकिन चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की जागरूकता, सतर्कता तथा प्रशासनिक निर्णयों की वजह से झांसी मंडल में ललितपुर जिला सबसे अधिक सुरक्षित रहा। यहां एक मई से 27 दिसंबर तक पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 3,289 रही, जबकि कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 46 रही। पॉजिटिविटी रेट मात्र 1.37 प्रतिशत रहा तो डेथ रेट महज 1.39 प्रतिशत रहा।
कोरोना काल में झांसी मंडल में पॉजिटिव केसों की संख्या सबसे कम ललितपुर में रही। 27 दिसंबर तक जिले में 2,39,344 सैंपलों की जांच की गई और कुल 3289 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें 3,166 स्वस्थ हो चुके हैं और 77 का उपचार चल रहा है। 46 संक्रमितों की मौत में सर्वाधिक 19 लोग 60 वर्ष से अधिक आयु के रहे, जबकि 40 से 60 वर्ष के लोगों की संख्या 17 रही। 21 से 40 वर्ष के 09 लोगों की तथा 20 वर्ष से कम आयु के 01 व्यक्ति की मौत हुई। 1175 मामले पेंडिंग हैं।
----
इनसेट-
माह संक्रमितों की संख्या मृत्यु
मई 03 01
जून 04 02
जुलाई 348 03
अगस्त 1064 15
सितंबर 1090 18
अक्तूबर 348 04
नवंबर 250 03
27 दिसंबर तक 182 00
--------- ------ ------
कुल संख्या 3289 46
--------- ------ ------
इनसेट-
पॉजिटिव पाए गए केसों का प्रतिशत
------
स्थान प्रतिशत
ललितपुर शहरी क्षेत्र 60.00
तालबेहट 12.50
महरौनी 06.50
जखौरा 06.50
बार 05.50
मड़ावरा 04.00
बिरधा 04.00
अन्य 01.00
----------
चिकित्सकीय टीम कोरोना योद्धा की तरह अपनी चिंता छोड़कर आमजन की सुरक्षा में लगी रही। घर-घर जांच की गई और संक्रमितों का सही ढंग से उपचार किया गया। इसी का परिणाम रहा कि झांसी मंडल के ललितपुर जिले में संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक कम रही।
- डा. देशराज सिंह दोहरे
एपीडेमियोलॉजिस्ट