फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की वैज्ञानिक, सहज और सरल व्याख्या आचार्य विद्यासागर ने की

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आचार्य विद्यासागर युवा मंच बुंदेलखंड की ओर से आचार्य विद्यासागर महाराज के अवदान विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आचार्यश्री को भारतीय संस्कृति संवाहक बताया।
विज्ञापन

प्रारंभ में मंगलाचरण डॉ. मानसी जैन हटा ने किया। समाजसेवी सुनील घुवारा उपाध्यक्ष श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरी ने आचार्यश्री के चित्र के समक्ष दीप जताया। स्वागत भाषण डॉ. प्रगति जैन इंदौर ने प्रस्तुत किया। जबलपुर भारतीय जैन संघटना के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार जैन ने कहा कि असाधारण व्यक्तित्व, कोमल, मधुर और ओजस्वी वाणी व प्रबल आध्यात्मिक शक्ति के कारण सभी वर्ग के लोग आचार्य विद्यासागर की ओर आकर्षित हैं, वे सही मायने में राष्ट्र संत हैं। धर्म की वैज्ञानिक, सहज, सरल व्याख्या आचार्यश्री ने उपलब्ध कराई है। साधना के सांचे में उन्होंने खुद को ढाला। उनकी प्रेरणा से हजारों कैदियों के जीवन की दिशा ही बदल गई है।
आचार्य विद्यासागर युवा मंच बुंदेलखंड के निर्देशक डॉ. सुनील संचय ने कहा कि आचार्यश्री जन-जन की आस्था के केंद्र हैं। इनकी प्रेरणा से हजारों गोवंश की रक्षार्थ दयोदय गोशालाएं संचालित हो रही हैं। इस मौके पर सुरेश जैन आईएएस भोपाल, विमला जैन सेवानिवृत्त न्यायाधीश व प्राचीश जैन, जयकुमार निशांत, डॉ. नीलम जैन, समाजसेवी राजेश रागी बक्सवाहा, राजेंद्र जैन महावीर सनावद, प्रो. पीके जैन, सुनील जैन, अशोक पालंदी, मनीष विद्यार्थी, राकेश जैन, पालंदी दमोह, मीना जैन, अर्चना जैन, पम्मी बरायठा, मीना जैन, सुनील शास्त्री सोजना आदि ने अपनी विनयांजलि समर्पित की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ममता जैन पुणे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें