फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने का राज्यमंत्री का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राज्यमंत्री का एक वीडियो वायरल है। वह एक भूमि बेचने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही किसी अन्य को बेचने पर कब्जा न करने देने की धमकी दे रहे हैं। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ एक बार फिर चर्चा में हैं। वायरल वीडियो में वह महिला व एक व्यक्ति पर जमीन बेचने का दबाव बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति कहता है कि अस्सी जायज नहीं है, तो पांच भी जायज नहीं है। इसमें जमीन-आसमान का फर्क है। मंत्री कहते हैं कि वे तो एक लाख कैदें, दो लाख कैदें, इस बीच महिला कहती है कि मेरी जमीन की कोई कीमत नहीं। छोड़ दें आप, हम खेती करेंगे।
विज्ञापन

मंत्री कहते हैं, जिसे बेचना हो बेच दो, कब्जा करने तो वहीं आएगा। चाहे राजा हो महाराजा कोई हो...। इस पर उक्त व्यक्ति कहता है कि तो आप कब्जा नहीं करने दोगे। मंत्री कहते हैं, पंचों में कह रहे हैं कि कोई भी कब्जा नहीं कर पाएगा।
मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि वीडियो तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। यह बदनाम करने की साजिश है। इसकी जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें