पुलिस लाइन के सामने सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी विक्टोरिया लाइटें
ललितपुर। नगर पालिका शहर की प्रमुख सड़कों पर विक्टोरिया लाइटें लगा रही है। यह कार्य शहर के सुंदरीकरण और रात्रि में पर्याप्त उजाले के लिए किया जा रहा है। इन लाइटों से जल्द ही सड़क मार्ग रोशन होने लगेगा।
लाइटें लगाने का काम वर्णी चौराहा से सदनशाह चौराहा तक सड़क किनारे फुटपाथ पर हो रहा है। पालिका ने फुटपाथ पर सीमेंटेड पिलर फाउंडेशन तैयार किए हैं। इन फाउंडेशन पर खंभे और केबलें लगाने के बाद विक्टोरिया लाइटें लगाई गई हैं। इसमें पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट चौराहा और जीआईसी होते हुए सदनशाह मार्ग शामिल है। वर्णी चौराहा से कलक्ट्रेट चौराहा तक लाइटें लगाने का काम पूरा हो चुका है। तुवन चौराहा से कलक्ट्रेट रोड पर ऐसी ही विक्टोरिया लाइटें पहले से लोगों को आकर्षित करती हैं। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पूरा रोड जल्द ही इन लाइटों से रोशन हो सकेगा।