बड़े वाहनों को रोक दिया गया है
जखौरा (ललितपुर)। कस्बा जखौरा स्थित बड़ी माता मंदिर के पास बनी पुलिया भारी वाहनों के निकलने से टूट गई। सड़क पर गहरा गड्ढा होने से यहां से निकलने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया गया है।
मंगलवार को भारी वाहनों के निकलने से अचानक पुलिया टूट गई। इसके बाद लोगों ने पुलिया के टूटने की सूचना जखौरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर से बड़े वाहनों को निकलने से रोक दिया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
जखौरा से जिला मुख्यालय जाने के लिए दूसरी कोई सड़क भी नहीं है। इसी पुलिया से तालबेहट वाया जखौरा होते हुए, ललितपुर, राजघाट,बांसी जाने वाले वाहन, राहगीर निकलते हैं। जिसके कारण कस्बा की यह मुख्य सड़क है। इस सड़क मार्ग की पुलिया टूटने से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। कस्बा वासियों ने शासन प्रशासन से पुलिया को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है। संवाद