फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियों का सीडीओ और एडीएम ने लिया जायजा

Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। चौदह जुलाई को तहसील में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसके चलते मंगलवार को सीडीओ कमल कांत पांडेय और एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने तहसील सभागार विकास खंड कार्यालय और भारतगढ़ दुर्ग को देखा। अधिकारियों ने कुछ कमियां नजर आने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्थानों पर साफ सफाई पर और ध्यान रखने की बात कही।
14 जुलाई को तालबेहट के तहसील सभागार में मंडलायुक्त डॉ. आदर्श कुमार के निर्देश पर झांसी मंडल के तीनों जिलाें के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक को आयोजित कराने के लिए तहसील सहित अन्य स्थानों पर जमकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में नव आगंतुक सीडीओ कमल कांत पांडेय और अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने सबसे पहले तहसील सभागार का अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारी भारतगढ़ दुर्ग पहुंचे वहां उन्होंने दुर्ग एवं मानसरोवर झील पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव, नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें