फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंधी-पानी में वीसीबी मशीन खराब, चार खंभे टूटे, 24 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मसौरा कलां फीडर की शनिवार को वीसीबी खराब हो गई, फिर आंधी-पानी से चार खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही एक ट्रांसफार्मर भी टेड़ा हो गया। इसकी वजह से मसौरा समेत करीब 15 से अधिक गांव में 24 घंटे से बिजली ठप रही। इससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।
बाईपास स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित मसौरा फीडर की वीसीबी मशीन में शनिवार दोपहर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते मसौरा फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने मशीन को सुधारने का काफी प्रयास किया, लेकिन मशीन ठीक नहीं हो सकी। अचानक देर शाम लगभग साढ़े पांच बजे आंधी-पानी में ग्राम मसौरा कलां में स्थित हनुमान जी मंदिर के आगे 100 केवी का ट्रांसफार्मर टेढ़ा गया, जबकि बबूल का पेड़ गिरने से हाइटेंशन लाइन के चार खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में मसौरा कलां समेत 15 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अंधेरे और भीषण गर्मी में 1500 से अधिक ग्रामीणों ने पूरी रात गुजार दी। दूसरे दिन दोपहर बाद तक ठप रही। ऐसे में इन ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। बच्चों और बीमार बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। रविवार को सुबह सब स्टेशन में कल्यान पुरा फीडर की वीसीबी मशीन को मसौरा कलां फीडर की वीसीबी मशीन में लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। क्षतिग्रस्त खंभों को अलग करके नए खंभों को लगाने का कार्य किया गया। साथ टेढ़े हुए ट्रांसफार्मर को भी सही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसौराकलां में आंधी-पानी में पेड़ गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब नए खंभे लगवा दिए हैं। ट्रांसफार्मर को सही करवा कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करवा दी गई है। -विशाल सिंह, एक्सईएन, वि्द्युत वितरण निगम द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें