ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय और श्री विद्यासागर कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग के साहित्य और कला मंच द्वारा मां सरस्वती का जन्मोत्सव और वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महाविद्यालय के संस्थापक/ प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि वसंत पंचमी का पर्व जड़ व चेतन सभी में नव जीवन के संचार का प्रतीक है। ज्ञान, श्रद्धा एवं ईश्वरीय सृष्टि के प्रति सम्मान का पर्व है। प्राचार्य डॉ. जे एस तोमर ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान और कला बुद्धि दात्री मां सरस्वती के प्रति प्रेम एवं समर्पण का सकारात्मक त्योहार है। प्रो. रमेश पांडेय ने कहा कि यह पर्व भारतीय किसानों एवं राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि के हर्षोल्लास का पर्व है। प्रो. के पी कोरी ने गांधीजी के राजनीतिक एवं सामाजिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
प्रबंधतंत्र की ओर से चौधरी नरेंद्र, प्रदीप, प्रवीन, विकास, मनी, प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. राकेश राजन, प्रो. नीलेश जैन, प्रो. पुष्पेंद्र वर्मा, प्रो. हासिम अली, प्रो. सुरेंद्र साहू, प्रो. रामेंद्र कुमार, प्रो. एस बी सिंह, प्रो. अभिषेक रावत, प्रो. जीदास, प्रो. सूर्य प्रताप सिंह, प्रो. कामिनी जैन, प्रो. सुमिता पांडेय, प्रो. विनीता जैन, प्रो. प्रज्ञा सिसौदिया, मनीष रायकवार, राहुल चतुर्वेदी, सौरभ सेंगर, राजीव, खुशबू, भावना, प्रो. अन्नू जैन, मयूरी शर्मा, सुमन कुमार, आकाश राय, यासमीन जहां, नीलेश नामदेव, शुभम नामदेव, प्रदीप कुमार गंगेले, सीताराम, तीरथ आदि मौजूद रहे। संचालन हिंदी प्रवक्ता शेर बहादुर सिंह ने किया।