फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत स्टेशन रोड पर कृष्णा टाकीज के पास दो महिलाओं में आपस में जमकर हंगामा हुआ। बात बढ़ने पर एक महिला व उसके साथी युवक ने दूसरी महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन में दो महिलाओं में बहस हो रही थी। देखते ही देखते महिलाएं आपस में तेज आवाज में बात करने लगीं और दोनों में झपड़ शुरु हो गई। एक महिला के साथ एक युवक भी था, उसने दूसरी महिला की पिटाई शुरू कर दी। दूसरी महिला ने भी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। दूसरी महिला किसी प्रकार अपना बचाव करते हुए भाग खड़ी है। इससे काफी भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन महिलाओं का आपस का मामला होने के कारण किसी ने हस्तक्षेप या बीचबचाव नहीं किया। यह हाइवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। बताया गया कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन का मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें