ललितपुर/महरौनी/ मड़ावरा। मंगलवार को वसंत पंचमी का पर्व शैक्षिक संस्थाओं ने पूजन अर्चन कर मनाया। जिसमें विद्या की देवी सरस्वती की आराधना की गई। वहीं, शहर के मोहल्ला गांधी नगर में आराध्या जैन ने सरस्वती के स्वरूप में सजकर वसंत पंचमी मनाई।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन किया गया। महाराज सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र व आरएसएस जिला कार्यवाहक आशीष चौबे, शिवम अग्निहोत्री, जिला संयोजक एबीवीपी पियूष प्रताप सिंह बुंदेला और तहसील संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह शिवम वर्मा रहे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। तुवन मंदिर से होकर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, दैलवारा व विभिन्न विद्यालयों के के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया। महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर एक ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम मनीषा, द्वितीय मुस्कान राजपूत, तृतीय रागिनी लोधी रहीं। इस दौरान रागनी चौधरी, अर्पिता जैन, प्रियंका आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
-----
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया
ललितपुर। ग्राम महर्रा स्थित भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन और प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्राध्यापक भानु प्रताप बाजपेयी ने मां शारदे की पूजा की। डॉ. रोहित सिंघई, अमरेंद्र कुमार, विनोद कुमार बौद्ध, कामता प्रसाद, निधि जैन मौजूद रहे। बुढ़वार रोड स्थित रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में प्रबंधक राजेश यादव, बबीता यादव, प्राचार्या डॉ. नीराजना चौबे, नरेंद्र रावत, प्रवक्ता पिंकेश कुमार, अंकित नामदेव, सावित्री, कम्रचारी व छात्र/छात्राएं मौजूद रहीं। श्री दीपचंद्र चैधरी ग्रुप ऑफ कॉलेज सभागार में मां सरस्वती का जन्मोत्सव वसंत पंचमी मनाई गई। प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, शेर बहादुर सिंह, इंजीनियर मनीष रायकवार, प्रो. केपी कोरी मौजूद रहा।
-------
वसंत ऋतु ईश्वर का वरदान
अर्जुन खिरिया/मड़ावरा। ग्राम बनयाना स्थित पटेल ग्रामोत्थान बालिका इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी का पर्व विधि-विधान से हवन पूजन कर मनाया गया। प्रधानाचार्य मुकेश तिवारी ने कहा कि इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। इस दौरान हेमेंद्र सिह बुंदेला, प्रीतम प्रसाद विश्वकर्मा, ब्रजेंद्र पटेल, मीना विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, भारती पटेल, सुमन व छात्राएं मौजूद रहीं। मड़ावरा में कस्बा के सीवी रमन एजुकेशन एकेडमी में प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वसंत ऋतु ईश्वर का वरदान है। छात्रों ने कुछ प्रस्तुतियों के माध्यम से ज्ञान की देवी मां सरस्वती से बुद्धि व ज्ञान की कामना की। इस दौरान सुमित विश्वास, अंजली जैन, मुस्कान जैन, पूनम कुशवाहा, करिश्मा, वेदिका, नंदराम, कैलाश कुशवाहा, प्रकाश नारायण आदि मौजूद रहे।
-------
प्रभात फेरी निकाली, गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
महरौनी। अखिल विश्व गायत्री परिवार जनजागरण केंद्र मूरत सिंह मेमोरियल विद्यालय में बसंत पंचमी व पंडित श्री राम शर्मा आचार्य का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह प्रभात फेरी निकाली। गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ नपा अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शाम को दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। महिपाल सिंह, कैलाश नारायण सिसोदिया, देवेंद्र श्रीवास्तव ,राजबहादुर खरे, कैलाश साहू, प्यारेराजा, संदीप नामदेव आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष जमुना प्रसाद साहू व प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। हवन पूजन भी किया गया।