पुलवारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते जेके सिंह
- फोटो : LALITPUR
बार/पुलवारा। भाजपा मंडल बार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित बार प्रीमियर लीग टूर्नामेंट द्वितीय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच तिगैला सरकार और वंदेमातरम क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। इसमें वंदे मातरम क्रिकेट क्लब ने 37 रन से बाजी मारी।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ जेके सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उद्घाटन मैच वंदे मातरम क्रिकेट क्लब व तिगैला सरकार इलेवन के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर वंदेमातरम क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी में टीम ने 162 रनों का लक्ष्य रखा। विनोद साहू ने 23 गैंदों में छह छक्के व एक चौके लगाकर 46 रन व कप्तान जीतू तिवारी ने मात्र 32 गेंदों में छह छक्कों व सात चौकों लगाकर 70 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिगैला सरकार इलेवन 12 ओवर में मात्र 124 रन ही बना पाई। वंदे मातरम क्रिकेट क्लब के कप्तान जीतू तिवारी मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रवि राजा लड़वारी को सुपर कैंच का अवार्ड दिया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेश लोधी, विजय मिश्रा, रवि अगरिया, आकाश चौहान, ध्रुव राजा, रूपेश साहू, राजू चौबे, दिवाकर नाथ चौबे, अभिनय गुप्ता, रणवीर राजा, हन्नू कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, केपी राजा, रविंद्र राजा आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया व बीपीएल अध्यक्ष गुड्डे राजा ने आभार व्यक्त किया। अंपायर राकेश पटेरिया, पुष्पेंद्र यादव व कमेंट्री रामलखन यादव व सिद्धार्थ राजा ने की।