फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वंदे भारत साढ़े तीन तो मालवा एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह आने वाली सभी ट्रेन पांच से सात घंटे तक देरी से आई, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस सवा दो घंटा तो खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत एवं अन्य राज्यों में भी घना कोहरा के चलते शनिवार को अधिकांश ट्रेनें पांच से सात घंटे तक देरी से ललितपुर स्टेशन पर आईं। अप रूट की गीता जयंती एक्सप्रेस रात 3:45 बजे के स्थान पर पौना घंटा विलंब होकर सुबह 11:31 बजे आई।
विज्ञापन

लखनऊ से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब होकर तड़के चार बजे के स्थान पर सुबह 7:33 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस सात घंटे विलंब होकर तड़के 4:21 बजे के स्थान पर सुबह 11:16 बजे आई।
पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5:56 बजे के स्थान पर पौने सात घंटे विलंब होकर सुबह 11:48 बजे आई। पटना इंदौर एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई। दक्षिण एक्सप्रेस भी सवा छह घंटे विलंब होकर सुबह 6:11 बजे के स्थान पर दोपहर 12:22 बजे आई।
विज्ञापन

खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भी शनिवार को साढ़े तीन घंटे विलंब होकर सुबह 11:35 बजे के स्थान पर दोपहर 2:58 बजे आई। रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस भी शनिवार को दो घंटे से अधिक विलंब से आई।
जबकि, पंजाब मेल तीन घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटा, समता एक्सप्रेस सवा दो घंटा विलंब से आई। सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें