फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन टीकाकरण में गाइड लाइन का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी / कोविड टीकाकरण बैठक में बताया कि 24 घंटे में 1585 कोविड जांच की गई। इसमें दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए और पांच को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 68 एक्टिव केस हैं। कोविड टीकाकरण में बताया कि प्रथम चरण में सीएचसी/ ब्लॉक पीएचसी, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, शहरी सीएचसी/ पीएचसी, केंद्रीय सरकारी अस्पताल और आवश्यक होने पर निजी अस्पताल जहां चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, यहां टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। द्वितीय चरण में सरकारी भवन, ब्लाक कार्यालय, पुलिस थाना और चौकी, नगरपालिका भवन में फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण होगा। टीकाकरण स्थल पर अलग प्रवेश व निकासी की व्यवस्था की जाएगी। वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां खुली होनी चाहिए।
बैठने की व्यवस्था में दो गज की शारीरिक दूरी बनाएं। एक समय में एक ही व्यक्ति का टीकाकरण कक्ष में प्रवेश कराएं। अवलोकन कक्ष में अधिक स्थान हो, जिससे टीकाकरण के बाद लाभार्थी 30 मिनट तक इंतजार करेंगे। बैठने, पानी व शौचालय की व्यवस्था हो। टीकाकरण में टीमें समय से पहले पहुंचें। बीमार होने पर प्रभारी पर्यवेक्षक, चिकित्सा अधिकारी को सूचित करें। मास्क पहनें। टीम में सुरक्षा कार्मिक, एक वैक्सीनेटर, एक सत्यापन कर्ता, दो सपोर्ट स्टाफ, प्रत्येक टीम के एक महिला सदस्य जरुर हो। सुरक्षा में पुलिस/होम गार्ड/ एनसीसी कर्मियों केे प्रवेश द्वार पर लगाया जाए। लाभार्थी द्वारा प्राप्त सूची और संदेश पर लाभार्थी की पहचान की जाए। प्रवेश से पहले हाथ धोएं। लाभार्थी को कोविड वैक्सीन की जानकारी दें। त्वचा का घाव, कट या सूजन होने पर एडी सिरिंज का उपयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, सीएमओ डा. डीके गर्ग, सीएमएस (पुरुष) डा. अमित चतुर्वेदी, (महिला) डा. हरेंद्र सिंह चौहान, डीपीआरओ अवधेश कुमार, एसीएमओ डा. जेएस बख्शी, डा. हुसैन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें