ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा ने की। पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद कुुर्मी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से संबंधित अनेक संस्मरण प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अटलजी ने ऐसे समय भाजपा की कमान संभाली, जब कांग्रेस का राज था।
जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री के सुशासन काल की राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भगवत दयाल सिंधी, देवेंद्र गुरु, हरीराम निरंजन, अशोक गोस्वामी, रामेश्वर सड़ैया, गोकुल बाबू, राजकुमार जैन, हरीराम निरंजन, धर्मेंद्र गोस्वामी, ध्रुव सिंह सिसौदिया, बब्बूराजा बुंदेला, चंद्रशेखर दुबे, शशिशेखर पांडेय, अजय पटैरिया, लक्ष्मी रावत, किंजल्क हुंडैत, रामसेवक गुप्ता, रामबाबू राजपूत, महेश भैया, रत्नेश तिवारी, विनोद मिश्रा, दीपक वैद्य, मनीष अग्रवाल, मनीष पार्षद, प्रभाकर शर्मा, अविनाश देशमुख, राजेेश लिटौरिया, घनश्याम साहू,
रूपेश साहू, दीपक पारासर, सुरेंद्र रजक, मज्जू सोनी, विक्रांत रावत, बादाम सिंह लोधी, संदीप बुंदेला, सोनू कुशवाहा, सचिन साहू, मनोहर यादव, सनी रैकवार आदि मौजूद रहे। संचालन नगराध्यक्ष अजय जैन ने किया।
उधर, सावरकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक संगोष्ठी आयोजित की और सावरकर चौक पर मिष्ठान वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटलजी के राजनीतिक, सामाजिक, कवि रूप के संस्मरण पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं में धर्मेंद्र गोस्वामी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज जैन, चंद्रशेखर दुबे, राहुल मोदी, मज्जू सोनी आदि के विचार व्यक्त किए।
लड्डू खिलाकर अटल जी के शासनकाल की अनेक उपलब्धियां गिनाईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, भगवत सिंधी, रामसेवक गुप्ता, राजकुमार जैन, चूना, अनुराग जैन, अभिषेक सवितसा, गौरव चौधरी, आशीष हुडैत, धमेंद्र राजपूत, सचिन साहू, संदर्भ पटसारिया, जीतेश सोनी, घनश्याम साहू, सुनील पटैरिया, रामकुमार पुरोहित, रामकिशोर तिवारी, रानू तिवारी, शोभित समैया, आकाश ग़ुप्ता, राजू डोडवानी, संदीप राजा बुंदेला, सुरेंद्र रजक, किंजल्क हुंडैत, अशोक पंथ, शंकर पंथ, आदि मौजूद रहे।