फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगा तीसरा विद्युत बिलिंग काउंटर

Fri, 25 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नझाई बाजार स्थित विद्युत कार्यालय में लंबे समय से चली आ रही बिजली के बिल के भुगतान की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। विभाग द्वारा यहां पर तीसरा बिलिंग काउंटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
नझाई बाजार स्थित विद्युत कार्यालय पर विभाग द्वारा दो बिलिंग काउंटरों के माध्यम से विद्युत बिलों का भुगतान कराया जा रहा है, जबकि जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय में भी दो काउंटर स्थापित किए गए हैं। लेकिन, काउंटर पर अभी बहुत भीड़ रहती है।

दरअसल, विद्युत विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में 24 हजार से अधिक घरेलू, 3500 से अधिक कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की बिलिंग होने पर बिलों को भुगतान बिलिंग काउंटर के माध्यम से ही कराया जाता है। इन काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रहती है। खासकर गर्मियों में खुले में उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है।  
विज्ञापन


नझाई बाजार में लंबे समय से दो बिलिंग काउंटरों के माध्यम से ही बिलों की राशि का भुगतान कराया जा रहा है। कई बार बहुत से उपभोक्ताओं को वापस लौट जाना पड़ता है। ऐसे में कई बार अतिरिक्त बिलिंग काउंटर खोले जाने की मांग लगातार की जा रही थी।

इसे देखते हुए विद्युत विभाग ने नझाई बाजार स्थित विद्युत कार्यालय पर तीसरा काउंटर खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए विभाग के टीजीटू पुष्पेंद्र को नई आईडी बनवा कर तीसरे बिलिंग काउंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीघ्र ही विभाग द्वारा यहां तीसरा काउंटर स्थापित कर दिए जाने से उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान में आसानी होग जाएगी।

अब आठ घंटे खुलेंगे बिलिंग काउंटर
विद्युत विभाग द्वारा नझाई बाजार व जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय में विद्युत बिलों का भुगतान अब आठ घंटे तक किया जा सकेगा। अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने उपखंड अधिकारी प्रथम को निर्देशित करते हुए बिलों के भुगतान के समय में परिवर्तन कर दिया है।

पूर्व में बिलों का भुगतान अवकाश के समय के अलावा सुबह 10 बजे से दो बजे तक किया जाता था, लेकिन अब विद्युत बिलों का भुगतान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाऐगा। ऐसे में नौकरीपेशा वाले उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान करने में राहत मिलेगी।

भुगतान के समय उपलब्ध कराएं मोबाइल नंबर
विद्युत विभाग द्वारा बिलों के भुगतान के समय उपभोक्ताओं से मोबाइल नंबर मांगे जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बिलों का भुगतान करने की जानकारी एसएमएस से उपलब्ध कराई जा सके। उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से बिलों का भुगतान करने के दौरान अपने मोबाइल नंबर बिलिंग काउंटर पर उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें