फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चुनावी तर्ज पर होगा वैक्सीनेशन का प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंडल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में अब तक की उपलब्धि संतोषजनक न पाए जाने पर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने गहन समीक्षा की। इसमें मंडल के जनपद झांसी में 25 प्रतिशत, जालौन में 37 प्रतिशत और ललितपुर में 25 प्रतिशत टीकाकरण होना पाया गया। इस पर चुनावी तर्ज पर टीकाकरण चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि कोविड से बचाव में एक मात्र उपाय टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपनाई जाने वाली रणनीतियों में और गतिविधियां जोड़ी जाए, जिससे टीकाकरण को गति मिल सके। टीकाकरण को चुनाव प्रबंधन की तर्ज पर चलाया जाए। इससे जन-जन को प्रेरित किया जा सके। टीकाकरण के प्रसार व निगरानी के लिए जोन व सेक्टर निर्धारित कर, टीकाकरण के दैनिक व साप्ताहिक लक्ष्य तय किए जाए। टीकाकरण के कार्य में राजस्व विभाग की सक्रिय भागीदारी के लिए लेखपालों को भी लक्ष्य आवंटित किए जाए, जिससे वे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करे। बूथ लेवल ऑफिसर के पास 45 से अधिक उम्र के लोगों की सूची होती है। इस सूची के आधार पर ड्यूटी लिस्ट तैयार की जाए। एक-एक व्यक्ति के घर से संपर्क कर वंचित व्यक्तियों को टीका लगवाया जाए। कोविड वैक्सीनेशन के लिए सकारात्मक वातावरण के लिए कोटेदारों और प्रधानों का भी सहयोग लिया जाए। कोविड वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की जाए। वैक्सीन की वेस्टेज को न्यूनतम रखने के लिए टीकाकरण कर रहे कर्मियों को संवेदनशील बनाया जाए। आयुक्त ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन हमारी प्राथमिकता में है। मंडलस्तर पर डेली फीडबैक के लिए मंडलीय परियोजना प्रबंधक एनएचएम आनंद चौबे को जिम्मेदारी सोंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें