फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ के हमले से आठ बकरियां मरीं, दो घायल, एक उठा ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली(ललितपुर)। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम मामदा में शुक्रवार की देर रात एक तेंदुए के हमले में आठ बकरियां मर गईं जबकि दो बकरियां घायल हो गईं। वहीं एक बकरी को तेंदुआ उठाकर ले गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मृत बकरियों को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम मामदा निवासी अनिल यादव पुत्र लाखन सिंह यादव ने पशु चिकित्साधिकारी और वन अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पास 16 बकरियां थीं। वह रोज की तरह शुक्रवार को बकरियों को जंगल में चराकर लाया और अपने टपरे में बांध दिया। शुक्रवार की रात करीब दो बजे जंगल से एक तेंदुआ आया और बकरियों को खाने लगा, जिससे उसकी आठ बकरियां मर र्गइं, दो बकरियां घायल हो गईं। तेंदुआ एक बकरे को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। उधर, जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। पंचनामा में तेंदुए के हमले से बकरियों के मरने की बात लिखी गई है। वहीं इस घटना से ग्राम मामदा समेत आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। हालांकि वन अधिकारियों के अनुसार पाली के इस क्षेत्र में तेंदुआ नहीं है, हमला करने वाला जानवर हाइना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें