संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोहरा के कारण अप रूट की कई ट्रेन घंटों की देरी से आईं। शताब्दी एक घंटे लेट रही। कोहरा की वजह से अभी भी कुछ ट्रेनों की रफ्तार धीमी गति से चल रही है। अप रूट की ट्रेनों में गीता जयंती एक्सप्रेस रविवार को तड़के 3:45 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब से सुबह 5:47 बजे आई।
लखनऊ से मुंबई की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस रविवार को तड़के चार बजे के स्थान पर 3:11 घंटे विलंब होकर सुबह 7:11 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस तड़के 4.21 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटा विलंब होकर सुबह 7.57 बजे आई। भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को सुबह 5:05 बजे के स्थान पर 2.34 घंटे विलंब होकर सुबह 7:41 बजे आई।
साबरमती एक्सप्रेस रविवार को सुबह 6:42 बजे के स्थान पर दो घंटा विलंब से सुबह 8:57 बजे आई। दाक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6:11 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब से सुबह 8:40 बजे आई।
वहीं शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:42 बजे के स्थान पर सवा घंटे विलंब से आई। राप्तीसागर एक्सप्रेस रविवार को चार घंटे विलंब से ललितपुर स्टेशन पर आई।
बिलंब होकर रात 9.45 बजे आई। जबकि अप रूट की ही सचखंड एक्सप्रेस रात 7.56 बजे के स्थान पर 5.50 घंटा बिलंब होकर देर रात 1.48 बजे आने की संभावना जताई। हरिद्वार से पुरी की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस भी रात 8.21 बजे के स्थान पर सात घंटे बिलंब होकर देर रात के बाद 3.21 बजे आने की संभावना जताई। श्रीधाम एक्सप्रेस रात 10.37 बजे के स्थान पर दो घंटा बिलंब होकर देर रात 12.45 बजे आने की संभावना जताई। डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस तड़के 3.33 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा बिलंब होकर सुबह 5.07 बजे आई। वहीं खजुराहो के रास्ते प्रयागराज होकर गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर दादर एक्सप्रेस सुबह 7.55 बजे के स्थान पर 2.53 घंटा बिलंब होकर सुबह 10.48 बजे आई। डाउन रूट की महामना एक्सप्रेस भी रविवार को सुबह 9.25 बजे के स्थान पर एक घंटा बिलंब होकर सुबह 10.30 बजे आई। गोरखपुर से खजुराहो के रास्ते दादर को जाने वाली दादर सेंट्रल एक्सप्रेस सुबह 10.25 बजे के स्थान पर ढाई घंटा बिलंब होकर दोपहर 12.53 बजे आई।