फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लू से बचने के लिए घर में बने पेय पदार्थ का करें उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लू का अलर्ट होने पर प्रशासन ने बचाव के लिए सलाह जारी की है। धूप में जरूरत पड़ने पर ही निकलने के साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
अप्रैल शुरू होने के साथ ही पारा चढ़ने लगा है। इस वर्ष अधिक गर्मी व लू चलने की आशंका जताई जा रही है। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर से गांवों तक जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को 42 डिग्री तक तापमान रहा, आने वाले दिनों में 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। शासन ने जिले को यलो जोन में रखा है। ढीले सूती व हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी है। सिर ढककर चलने के साथ टोपी या गमछा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। प्यास भले न लगे, लेकिन पर्याप्त पानी पीते रहें। ओआरएस या घर पर बने पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना आदि का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन



क्या होता है यलो अलर्ट

आपदा प्रबंध विशेषज्ञ आरती सिंह बताया कि लू तीन तरह का होता है। पहला यलो अलर्ट होता है। इसमें लू की स्थिति दो दिनों तक बनी रहती है। इस अवधि में शिशु, वृद्ध व गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


-
दिन में धूप, शाम को बादलों से मिली राहत
बुधवार को तेज धूप से लोग परेशान रहे, लेकिन अपराह्न करीब 3:40 बजे छाए बादलों से लोगों को कुछ राहत मिल गई। रात में लोगों को अधिक गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
00000000

लू से बचाने के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया गया है। जगह-जगह कार्यक्रम व प्रशिक्षण का आयोजन कर लू के लक्षण, बचाव आदि की जानकारी दी जाएगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें