फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश से उड़द और मूंग की फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगराखुर्द (ललितपुर)। बीते माह हुई लगातार बारिश से नाराहट क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की खरीफ की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि फसलों में फूल व फलियां आ रही थीं। इसी दौरान बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। नदी व नाले उफान पर होने से आसपास के खेतों की फसलें नष्ट हो गई थीं। इसका सर्वे कराकर जल्द मुआवजा व बीमा क्लेम दिया जाए।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र में किसानों ने खरीफ सीजन में उड़द व मूंग की फसल की अधिक बुआई की थी। फसल अच्छी होने से खरपतवार नाशक व फूल लाने वाली दवाइयों का छिड़काव किया था। बीते माह बारिश ने फसलों को पूरी तरह चौपट कर दिया। किसानों ने बताया कि पहले ही फसलों में रोग लग गया था। खेतों में जमा हुए पानी से सड़कर नष्ट हो गईं। डोंगराखुर्द, दिगवार, बरेजा, तरावली आदि गांवों में यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें