फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश से उड़द और मूंग की फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। पाली तहसील क्षेत्र में बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश ने दलहनी फसलों को बर्बाद कर दिया है। उड़द और मूंग की फसलों में फलियां आ रही थीं, जो नष्ट हो गई हैं। खेतों में जलभराव होने से फसलों में रोग भी लग रहे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से पहले ही नुकसान हो गया था, अब रोग ने पूरी तरह तबाह कर दिया है। उपज की लागत निकलना मुश्किल हो गया है। घर-परिवार चलाने के साथ अगली खेती करनी मुश्किल होगी। किसानों ने फसलों का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता व बीमा क्लेम दिए जाने की मांग की है।
उड़द की फसल को बारिश के साथ साफ मौसम की आवश्यकता होती है। लेकिन लगातार बारिश ने फसलों के फूल व फलियों दोनों को नुकसान पहुंचाया है। रही सही कसर खेतों में जमा पानी ने पूरा कर दिया। किसानों का कहना है कि फूल व फलियां पहले ही सड़ गई थीं, अब पीला मोजेक व काली जंग जैसे रोग लग गए हैं। इससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांवों में ज्यादा असर : तहसील पाली अंतर्गत करमरा, पटौवा, नीमखेरा, हरपुरा, कलरव, कलोथरा, सिंगेपुर, पिपरिया, उमरिया, सलैया, मगरपुर, बमोरी, बिरधा समेत दर्जनों गांवों में जलभराव से उड़द और मूंग की फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें