फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यालयों के पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा बेचा तो ले जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों के आसपास अब गुटखा, बीड़ी, तंबाकू बेचने की कोशिश की तो थाने की हवा खानी पड़ सकती है। डीआईओएस ने इनकी बिक्री रोकने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को पुलिस की मदद लेने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में 38 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें 31 राजकीय हाईस्कूल और सात इंटर मीडिएट के विद्यालय हैं। इनमें करीब चालीस हजार छात्र-छात्राएं हैं। स्कूली बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूलों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री न हो, इसके समय-समय पर दिशा निर्देश जारी होते रहते हैं। अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों के आसपास गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू की बिक्री रोकने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्कूल के आसपास मादक पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए पुलिस की मदद लेने को कहा है। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि स्कूलों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों की दीवारों पर कराई जाएगी पेंटिंग : विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालयों की दीवारों पर जागरूक करने वाली पेंटिंग कराई जाएगी। साथ ही नशे से हाेने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें