फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : दो बार फोन करने पर भी नहीं आई एंबुलेंस, वृद्ध को ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, मौत

Sun, 14 Aug 2022 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

UP News : इलाज मिलने में देरी होने पर वृद्ध ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस तब पहुंची जब परिजन वृद्ध के मृत घोषित होने के बाद वापस उसे घर ले आए। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। करीब बीस दिन पहले उनके एक पैर में चोट आ गई थी।
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मनमानी के चलते वृहस्पतिवार रात को एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने पर परिजन वृद्ध को हाथ ठेला पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज मिलने में देरी होने पर वृद्ध ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस तब पहुंची जब परिजन वृद्ध के मृत घोषित होने के बाद वापस उसे घर ले आए। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मोहल्ला घुसयाना निवासी हरीराम (86) के वृद्ध होने के चलते बीते करीब बीस दिन पहले उनके एक पैर में चोट आ गई थी।

विज्ञापन


परिजनों ने उनका उपचार मध्य प्रदेश के जिला सागर में कराया और पंद्रह दिन पहले ही सागर के अस्पताल ऑपरेशन करके उनके पैर में रॉड डाली गई थी। जिसके चलते वह चलने फिरने में लाचार थे। बीते दो दिन पहले बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। जिस पर परिजनों ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। जिस पर दूसरी ओर से बीमार के पते की जानकारी ली गई और कुछ ही देर में उनके घर पहुंचने की बात कही। 

परिजनों ने दस मिनट एंबुलेंस का इंतजार किया, लेेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो फिर फोन लगाया। जिस  पर जल्द एंबुलेंस भेजने के बारे में कहा गया। करीब 20 मिनट बाद फिर से एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों और मोहल्ले वालों ने बीमार वृद्ध को एक मजदूर के हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने का फैसला किया। इस दौरान बारिश भी होने लगी।
विज्ञापन


हरीराम की हालत ज्यादा बिगड़ने के चलते परिजन बारिश में हाथ ठेले में रखकर पांच सौ मीटर दूर जिला अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत हरीराम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने के आरोप लगाए हैं। मृतक के नाती अंकित ग्वाला ने बताया कि यदि एंबुलेंस समय से आ गई होती तो उसके दादा का जिला अस्पताल में इलाज हो जाता और वह शायद आज उनके बीच होते। उसने बताया कि उसके दादा शहर के प्रसिद्ध मोती महाराज मंदिर मोहल्ला घुसयाना के पंडा थे, जो मंदिर की सेवा में लगे रहे। मृतक के दो बेटे हैं।

शव के घर पहुंचने के बाद आई एंबुलेंस
मृतक हरीराम के नाती अंकित ने बताया कि जब चिकित्सकों ने उसके दादा को मृत घोषित कर दिया, तब वह उसी हाथ ठेला पर दादा के शव को घर ले आए। इसके बाद एंबुलेंस वालों का फोन आया कि एंबुलेंस आ गई है।

एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर परिजन हाथ ठेला पर मरीज को अस्पताल लाए, इसकी जानकारी होने पर एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी

वृद्ध के परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल किया, जिस पर बताया 15 मिनट में पहुंच जाएगी। परिजनों ने मरीज की हालत की जानकारी नहीं बताई। गंभीर हालत की जानकारी दे देते तो अन्य एंबुुलेंस को भेज दिया जाता।
विज्ञापन

- दीपेंद्र सिंह, जिला कोआर्डिनेटर, एबुलेंस 102 व 108
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें