फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आज 49 केंद्रों पर 37,310 छात्र देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से 49 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होंगी। रविवार को उप जिलाधिकारी ने डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कुल 37310 परीक्षार्थी में हाईस्कूल के 19875 और इंटरमीडिएट के 17435 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां और प्रश्नपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, कक्ष निरीक्षक, अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक नामित कर दिए गए हैं। नकलचियों को पकड़ने के लिए छह सचल दल भ्रमणशील रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे में होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं को देखा और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें