फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : दूसरे दिन जीआईसी में हुआ कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे दिन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जारी रहा। मूल्यांकन केंद्र के पास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन

कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में शुरू हुआ। मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल, सफाई, प्रसाधन सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई थीं। दूसरे दिन करीब चार सौ शिक्षकों ने कॉपियों को जांचा। विषयवार कॉपियां शिक्षकों को उपलब्ध कराई गईं। मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूम के जरिए की जाती रही। यहां बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। केंद्र पर पुलिस के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे और मूल्यांकन केंद्र का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें